Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : दुर्ग के बाद बिलासपुर में ED की कार्रवाई, सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी

बिलासपुर : दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज हो गई है। ईडी की टीम शहर के सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में ‘श्रीराम ज्वेलर्स’ नाम से दुकान है। बताया जा रहा है कि उनके भाई विकास अग्रवाल का नाम कथित शराब घोटाले में सामने आया है और उन्हें आरोपी अनवर ढेबर का करीबी माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, विकास अग्रवाल इस मामले में फरार चल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़े नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की टीम कारोबारी से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

See also  राममय होगा छत्तीसगढ़, 10 से अधिक राज्यों के रामायण दल होंगे शामिल, विदेशी दलों की रामायण प्रस्तुति होगी आकर्षक, मशहूर कलाकारों और कवि करेंगे शिरकत...

गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग में भी ईडी ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के निवास पर छापा मारा था। दोनों जगहों पर चल रही कार्रवाई को बड़े आर्थिक मामलों की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!