Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : ढाबा संचालक से वसूली का आरोप, एएसआई समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

बिलासपुर। बिलासपुर में ढाबा संचालक से अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक को पकड़कर थाने ले जाने की बजाय पीछे स्थित एक जर्जर मकान में रखा। वहां उसे अवैध शराब के मामले में फंसाने की धमकी दी गई और बिना कार्रवाई छोड़े जाने के बदले पैसों की मांग की गई।

बताया जा रहा है कि जब इस सौदेबाजी की जानकारी थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को लगी, तो ढाबा संचालक को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की।

See also  साइबर क्राइम पर शिकंजा : पुलिस ने 10 म्यूल अकाउंट धारकों को किया गिरफ्तार...

शिकायत के आधार पर एएसआई शिव चंद्रा, आरक्षक शशिकरण कुर्रे और शिवधन बंजारे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।इसके अलावा विभागीय स्तर पर अन्य तबादले भी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!