Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime: दशहरा के बाद मोहल्ले में बवाल, घर में घुसकर महिलाओं को डंडों से पीटा, VIDEO वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर के मंगला इलाके में दशहरा उत्सव के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आपसी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची बुजुर्ग महिला को भी नहीं बख्शा गया। घटना में दो महिलाओं और तीन युवकों को चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 घर में घुसकर डंडों से किया हमला

जानकारी के मुताबिक, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला का है। मंगलवार रात आपसी रंजिश को लेकर मोहल्ले के कुछ युवकों का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने कथित तौर पर एक घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाया गया। बीच-बचाव करने पहुंची बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

See also  औद्योगिक क्रांति की राह पर बिहार, 7 जिलों में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, हजारों करोड़ का निवेश, लाखों को मिलेगा रोजगार…

समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप

घटना के बाद पीड़ितों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में उन पर समझौता कर मामला दबाने के लिए दबाव बनाया गया। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया है।

Advertisment

वायरल VIDEO के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

See also  पहलगाम में आतंकवादी हमला: 27 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, TRF ने ली जिम्मेदारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!