Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bengal Chunav 2026: चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी का ऐलान- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, सड़क पर लड़ाई जारी रहेगी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि “100 सीटों पर वोटों की लूट” हुई है।उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ बीजेपी से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से भी थी। ममता ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

“लोकतंत्र की हत्या हुई”

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बीजेपी के दबाव में काम किया और पूरे चुनाव को प्रभावित किया।उन्होंने कहा,“हम सड़क पर थे और सड़क पर ही रहेंगे। मैं राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी।”

See also  निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करने वाले वरिष्ठजनों का किया सम्मान - अमर सुल्तानिया...

https://www.facebook.com/share/v/18eNsKPwoc/

EVM और काउंटिंग सेंटर पर सवाल

Advertisment

TMC सुप्रीमो ने EVM मशीनों से छेड़छाड़ और काउंटिंग सेंटर हाईजैक किए जाने के आरोप भी लगाए। ममता ने कहा कि चुनाव के दौरान उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और अधिकारियों के तबादले किए गए।उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने पसंदीदा अफसरों की पोस्टिंग करवाई और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया।

INDIA गठबंधन का समर्थन मिलने का दावा

ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन और अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने उनसे बात की है और समर्थन जताया है।उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने की लड़ाई साथ मिलकर लड़ेगा।

See also  CG CRIME: डिजिटल अरेस्ट ठगी का पर्दाफाश: रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की साइबर ठगी में 5 अंतरराज्यीय आरोपी पकड़े

“हम बाउंस बैक करेंगे”

ममता ने कहा कि TMC इस हार से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने 10 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का ऐलान किया, जो कथित चुनावी गड़बड़ियों की जांच करेगी।उन्होंने कहा,“हम टाइगर की तरह लड़े हैं और फिर वापसी करेंगे।”

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव

बंगाल चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज कर पहली बार सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है। वहीं TMC 80 सीटों पर सिमट गई। खुद ममता बनर्जी भी अपनी सीट नहीं बचा पाईं।चुनाव नतीजों के बाद राज्य की राजनीति और अधिक गरमा गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!