CG BREAKING : राजधानी रायपुर के खारुन नदी में डूबे दो दोस्त, एक की मिली लाश…दूसरे की तलाश जारी

रायपुर। CG BREAKING : राजधानी रायपुर में खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, दो युवक अर्जुन यादव और भूपेश भूडे अपने दोस्तों के साथ रविवार को खारुन नदी के पास स्थित पत्रकारिता कॉलेज के एनीकेट में नहाने गए थे।
नहाते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक गहरे पानी में कूद पड़ा, जिससे दोनों डूब गए। अर्जुन यादव नवा रायपुर का निवासी था, जबकि भूपेश भूडे जोरा का रहने वाला है।
हादसे की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद SDRF रायपुर की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम को सुबह सफलता मिली और एक युवक का शव बरामद कर लिया गया।
शव को नदी से बाहर निकालकर टीम ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।



