Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING : स्काउट-गाइड अध्यक्ष विवाद पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान, बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करूंगा नाराजगी

बालोद। छत्तीसगढ़ में आयोजित नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी के दौरान भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य अध्यक्ष पद को लेकर उठे विवाद पर स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री यादव ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल उनके बड़े भाई समान हैं और उनसे मुलाकात कर सभी गलतफहमियां दूर की जाएंगी।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यदि स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर कोई नाराजगी है, तो वे स्वयं जाकर उनसे बात करेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस मामले में बृजमोहन अग्रवाल की बात सही है, क्योंकि स्काउट-गाइड की अपनी अलग परंपरा और नियम हैं, जिनका पालन जरूरी है।

See also  जांजगीर-चांपा में 20 लाख की बड़ी लूट व अपहरण कांड का खुलासा, मास्टर माइंड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, सायबर टीम एवं चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने नेशनल जंबूरी के आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि विवाद के चलते जंबूरी के कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। उनका आरोप है कि वैधानिक अध्यक्ष रहते हुए उन्हें हटाए बिना नए अध्यक्ष की घोषणा नियमों के खिलाफ है, जिसके चलते उन्होंने न्यायालय का रुख किया है।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग बिना सोचे-समझे आरोप लगा रहे हैं। स्काउट-गाइड की कार्यप्रणाली अलग है और देशभर से बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, ऐसे में अनावश्यक विवाद उचित नहीं है।

See also  न्यू विजन चर्च में मना बड़े हर्षो उल्लास के साथ क्रिसमस का पर्व, नवनिर्वाचित पामगढ़ विधायक शेष राज हरबंश पहुंची कार्यक्रम में...

मंत्री यादव ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल कोई बाहरी व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि परिवार के बड़े भाई जैसे हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि जैसे पिता या बड़े भाई कभी-कभी नाराज हो जाते हैं, वैसे ही यह भी स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल से मिलने का समय लिया है और दिल्ली से लौटने के बाद उनसे मुलाकात कर सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!