Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING : फौजी की पत्नी की मौत से पहले की कॉल रिकॉर्डिंग, पति की गर्लफ्रेंड से हुई थी लड़ाई, मायके वाले बोले- बेटी को मारकर टांग दिया

दुर्ग, 31 अगस्त। जिले में एक आर्मी जवान की पत्नी ने गुरुवार को बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण जान दी है। सुसाइड से पहले महिला ने अपने मायके वालों को ऑडियो भेजी थी। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। ऑडियो में आर्मी जवान और उसकी पत्नी और एक दूसरी महिला कॉन्फ्रेंस कॉल में हैं, जिसमें महिला आर्मी जवान की पत्नी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रही है। वह कह रही है कि देख लूंगी, मार दूंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम प्रीति सिंह है। वहीं पति का नाम मुकेश सिंह है, जो राजस्थान के जैसलमेर में आर्मी में पदस्थ है। मृतिका के परिजनों का आरोप है कि जिस हालत में लाश मिली है, वह आत्महत्या नहीं है। मारकर टांगने की आशंका जताई है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 28 अगस्त को प्रीति ने तीज का व्रत रखा और अपनी सास का आशीर्वाद लेने घर आई थी। इसी दौरान उसके पति की कथित प्रेमिका ने प्रीति की सास के साथ पूजा की। उसने व्हाट्सएप पर अपना स्टेटस डाल दिया। यह देखकर प्रीति को गहरा सदमा लगा। इसके बाद प्रीति ने उस महिला को कॉल किया। उसने अपने पति को भी कॉन्फ्रेंस कॉल में रखा। इस दौरान महिला ने प्रीति को गालियां दीं और धमकी दी। महिला ने कहा कि वह उसे देख लेगी और जान से मार देगी। इस दौरान प्रीति के पति ने उसका साथ देने के बजाय अपनी कथित प्रेमिका का पक्ष लिया।

See also  ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए धारदार हथियार एवं पिस्टल नुमा लाइटर बरामद...

Advertisment

परिजनों को भेजी कॉल रिकॉर्डिंग

प्रीति की बहन ने बताया कि बहस और अपमान से आहत होकर प्रीति ने कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। रिकॉर्डिंग में साफ सुना जा सकता है कि महिला गाली दे रही थी और धमकियां दे रही थी। दीदी ने मैसेज भेजकर सबूत भी दिए थे, लेकिन कुछ देर बाद ही हमें सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली।

शादी के बाद से ही विवाद

प्रीति की बहन ने बताया कि प्रीति की शादी 2019 में बलिया निवासी मुकेश से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मायके वालों का कहना है कि शादी के शुरुआती दिनों से ही पति का कई महिलाओं से अफेयर रहा। प्रीति ने कई बार ससुराल में शिकायत की, लेकिन उल्टा उसे ही मारपीट और गाली-गलौज झेलनी पड़ी।

See also  सेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मूल संस्कार है- अमर सुल्तानिया,  भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने अपने वजन के बराबर फल सब्जी का गौशाला में दान कर पेश की मिसाल

पिता बोले- यह आत्महत्या नहीं

प्रीति के पिता ने कहा कि बेटी की मौत संदेहास्पद है। लाश देखकर आत्महत्या नहीं लग रही, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। बेटी ने मरने से पहले सारे सबूत हमें भेजे थे। सास और बच्चे उसी वक्त घर पर थे। पुलिस को जांच करनी चाहिए, ताकि बेटी को न्याय मिले और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

पति बोला- अवैध संबंध की बात गलत, उसको शक की बीमारी थी

प्रीति के पति मुकेश सिंह ने कहा कि मां के फोन पर एक लेडी की फोटो देखकर वो गुस्सा हो गई थी। मेरा किसी के साथ कोई अवैध संबंध नहीं है। मैं फौज में हूं। 90 दिन की छुट्टी मिलती है। उसमें भी 30 या 60 दिनों की ही छुट्टी ले पाता हूं। मुकेश सिंह ने कहा कि प्रीति को शक की बीमारी थी। साइको टाइप का कुछ प्रॉब्लम थी। उनके परिजनों को अगर हत्या की आशंका है तो इसमें तहकीकात होनी चाहिए। मैं भी चाहता हूं की तहकीकात हो। मैं हर चीज के लिए तैयार हूं।प्रीति के पिता राकेश सिंह का कहना है कि हमने बेटी की शादी में 40 लाख खर्च किए थे, लेकिन दामाद के चाल-चलन को लेकर बेटी हमेशा तनाव में रही। तीज के दिन भी बेटी ने कहा कि दूसरी महिला गाली दे रही है और धमका रही है।

See also  हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारा गौरव, दधीचि की तरह आत्मदान कर देश को दिलाई पराधीनता से मुक्ति - मुख्यमंत्री बघेल...

पुलिस बोली-हर एंगल से जांच की जा रही है

मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला ने कमरे में फांसी लगाई थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजनों और ससुराल वालों के बयान लिए जा रहे हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!