Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAK: दोस्त के लिए लिया लोन बना मौत का कारण, युवक ने फांसी लगाई, 18 फरवरी को होनी थी शादी…

बिलासपुर। दोस्त के लिए लोन की ईएमआई न चुका पाने की वजह से एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दीनू ने इस लोन के लिए अपना सोना भी गिरवी रखा था। मृतक युवक की 18 फरवरी को शादी होने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह मामला कोतवाली थाने के कतियापारा इलाके का है।

घटना की जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय विजय कश्यप उर्फ दीनू कतियापारा मोहल्ले में अपने चार भाइयों के साथ रहता था। दीनू भाइयों में सबसे छोटा था। उसका फूलों का छोटा सा बिजनेस था।

See also  केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया अपडेट! लोहागढ़ किले पर पुलिस ने सिया-चेतन से कराया सीन रीक्रिएशन

देवांगन हॉस्टल के संचालक पुष्पेंद्र देवांगन दीनू का दोस्त था। पुष्पेंद्र को पैसों की जरूरत थी। इसे लेकर पुष्पेंद्र ने दीनू से इस बात की चर्चा की।

दोस्त की मदद के लिए ऐप से लिया था लोन

Advertisment

इस पर दीनू ने दोस्त पुष्पेंद्र की मदद के लिए एक ऐप से लोन लिया। लोन कंपनी से करार के मुताबिक दीनू को हर दिन 1100 रुपये की ईएमआई चुकानी थी। उसने इस लोन के लिए अपना सोना भी गिरवी रखा था।

इसी बीच पुष्पेंद्र गायब हो गया। पुष्पेंद्र का दो महीनों से कोई अतापता नहीं चला। जिससे पूरी ईएमआई का बोझ दीनू पर आ गया, इससे उसकी टेंशन बढ़ती चली गई। रोजाना 1100 रुपये की ईएमआई चुकाना उनके लिए मुश्किल हो गया था।

See also  Accident News: बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, महिला की हालत नाजुक…

डिप्रेशन में था दीनू

इस दबाव और अगले महीने होने वाली शादी की जिम्मेदारियों की वजह से वह डिप्रेशन में चला गया। सोमवार की रात को उसने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

युवक की 18 फरवरी को होने वाली थी शादी

पुलिस की पूछताछ में आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि दीनू की जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसका उससे पहले से अफेयर चल रहा था और वो लिव-इन में रहती थी। बतादें कि युवक की इसी लड़की से 18 फरवरी को शादी होने वाली थी।

कोतवाली थाने के टीआई विवेक पांडेय के अनुसार, घटना सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे के बीच की है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

See also  कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना के संबंध में अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की ली बैठक, मतगणना स्थल पर कैल्कुलेटर, लैपटॉप, आईपैड, मोबाईल, कैमरा, स्मार्ट वॉच, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित मादक पदार्थ रहेगा प्रतिबंधित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!