Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BIG NEWS: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर की छापेमारी, 200 करोड़ की अफवाह पर मारी थी डॉक्टर के घर रेड, 12 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिले में संगठित एवं गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर रत्नाबांधा रोड में स्थित डॉक्टर के घर में अवैध प्रवेश कर तलाशी लेने वाले अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है। प्रकरण में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

संक्षिप्त विवरण- प्रार्थी दिलीप राठौर पिता स्व. बाबूलाल राठौर, उम्र 67 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा धमतरी द्वारा दिनांक 12.12.2025 को थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17.11.2025 को लगभग 11.30 बजे 06-07 व्यक्ति स्वयं को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर बिना किसी पहचान पत्र एवं बिना वैध तलाशी वारंट के प्रार्थी के घर जबरन घुस आए। आरोपियों ने लगभग 02 से 02.30 घंटे तक घर के सभी कमरों, दराजों, आलमारियों एवं लॉकर की तलाशी ली तथा प्रार्थी को घर से बाहर निकलने नहीं दिया। तलाशी में कुछ न मिलने पर आरोपी दो कारों में बैठकर फरार हो गए।

See also  वेदांता एल्युमीनियम ने लांजीगढ़ रिफाइनरी की क्षमता 5 एमटीपीए तक बढ़ाई; एल्युमिना उत्पादन में नया रिकॉर्ड स्थापित

जिसकी रिपोर्ट पर धाना सिटी कोतवाली द्वारा तत्काल अप.क्र. 327/25 धारा 204, 319(2), 331(3), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसपी धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। सायबर सेल के सहयोग से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर टीमों को नागपुर (महाराष्ट्र), दुर्ग रायपुर एवं बालोद, दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़) की ओर आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया गया। निरंतर प्रयास एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर धमतरी लाया गया।

आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें प्रार्थी के घर में 200 करोड़ रुपये रखें होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसी सूचना के आधार पर आरोपियों ने आपस में संपर्क कर सुनियोजित षडयंत्र रचते हुए फर्जी इनकम टैक्स टीम का गठन किया और घटना को अंजाम दिया। जिसमें प्रार्थी द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की विधिवत सही पहचान की गई।

Advertisment

नाम आरोपीगण
(01) बबलु अजबराव नाइक उके नीना मामा पिता अजबराव उके उम्र 43 वर्ष साकिन गणेश मंदिर के पास थाना जिपटका पोस्ट
उलवाडी जिला,नागपुर महाराष्ट्र

See also  जिस पर लगाया बैन, उसी को कप्तान बनाने का बोर्ड का इरादा, वनडे और T20I में संभालेगा कमान

(02) अर्पण उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 25 वर्ष साकिन वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र

(03) अमन उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 26 साल वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र

(04) संजय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला पिता जगतराम शिवरीया उम्र 52 वर्ष साकिन डिप्टी सिंग्नल चिखली रोड संजय नगर थाना कडमना जिला नागपुर महाराष्ट्र

(05) दीपक मोहन वर्ड पिता मोहन वर्ड उम्र 22 वर्ष साकिन बस स्टेण्ड के पीछे नयाकुंड थाना पाटसिवनी जिला नागपुर जिला महाराष्ट्र

(06) सजय रामटेके पिता राजेन्द्र रामटेके उम्र 34 वर्ष साकिन झुर्रीपारा जिला बालोद जिला बालोद (छ.ग.)

(07) गजेन्द्र कुमार साहू उर्फ पिता राजेश कुमार साहू उम्र 31 वर्ष साकिन कुसुमकसा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद (छ०ग०)

(08) विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा पिता द्रोणेन्द्र कोर्सवाडा उम्र 33 साल साकिन बोरसी कालोनी पदनाभपुर जिला दुर्ग (छ०ग०)

(09) उमेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 30 वर्ष साकिन बजरंग चौक भटगावं थाना रूद्री जिला धमतरी, (छ०ग०)

(10) जितेन्द्र कुमार बघेल पिता नीलकंठ बघेल उम्र 32 साल साकिन भाठापारा बोधन रोड रजौली थाना रनचिरई, जिला बालोद,हाल मुकिम हाउसिंग बोर्ड एलआईजी 717 सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर, (छ०ग०)

See also  लोहारीडीह घटना की दण्डाधिकारी जांच, घटना की जानकारी रखने वाले व्यक्ति 04 अक्टूबर तक लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य एवं अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं...

(11) चेतन साहू पिता झीटू राम साहू उम्र 44 साल निवासी सांगली थाना गुरूर, जिला बालोद (छ०ग०)

(12) श्रवण ध्रुव पिता छत्तर सिंह ध्रुव उम्र 38 साल साकिन हटकेशर वार्ड धमतरी, जिला धमतरी (छ०ग०)

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड :-
(01) आरोपी दीपक मोहन वर्डे के विरुद्ध थाना पारसिवनी, जिला नागपुर में पूर्व से अपराध क्रमांक 71/2025 अंतर्गत धारा 305(भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) पंजीबद्ध है।
(02) आरोपी अमन उत्तम मेश्राम के विरुद्ध थाना नंदनवन, नागपुर सिटी में अपराध क्रमांक 12/2021 अंतर्गत धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं -हाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 4 धारा 135, तथा अपराध क्रमांक 90/2022 अंतर्गत धारा 302, 34 भादवि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।

धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी सरकारी विभाग के अधिकारी द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के दौरान पहचान पत्र एवं वैध आदेश वारंट की अनिवार्य रूप से पुष्टि करें तथा किसी भी सदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!