Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : चावल की बोरी से गांजे की तस्करी ग्राहक का इंतजार कर रहा था तस्कर…

जगदलपुर ,17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक शख्स चावल से भरी बोरी के बीच में गांजा भरकर तस्करी कर रहा था। वह शहर के बीच एक ठिकाने पर खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। तस्कर को करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक शख्स हाटकचोरा पुराना भट्टी के पीछे गली के पास चावल की बोरी के अंदर गांजा रख कर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इसी सूचना के बाद थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई।

See also  महानदी में बोरी में सिर कटा शव मिलने से फैली सनसनी, युवक की हुई पहचान...

पुलिस बोली- आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगलू राम कश्यप (58) बताया। ये हाटकचोरा के अनुकुलदेव वार्ड का ही रहने वाला है। जब पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो इसके पास से चावल की बोरी के अंदर 1 किलो 564 ग्राम गांजा मिला।

आरोपी को भेजा गया जेल

Advertisment

जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 78 हजार रुपए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास से गांजा बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तेल के साथ कुछ आरोपियों को पकड़ा था।

See also  मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!