Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

किसानों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार का प्लान तैयार! 23 जुलाई को हो सकता है एलान…

Budget 2024: केंद्र सरकार को रिजर्व बैंक से 2.1 लाख करोड़ रुपये का लाभांश भुगतान मिला है। यह रकम सरकार के बजट अनुमान से अधिक थी। अंतरिम बजट 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया था, जिसमें हाई डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का अनुमान लगाया गया था।

23 जुलाई 2024 को आम बजट पेश किया जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि में इजाफा हो सकता है।

किसानों की आय में वृद्धि को लेकर फैसला हो सकता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Budget 2024 Expectation: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को पेश करेंगी। इस बजट से किसानों को काफी उम्मीदे हैं। इस बजट में केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। आइए जानते हैं कि बजट 2024 में किसान भाइयों को क्या-क्या तोहफा सरकार से मिल सकता है।

पीएम किसान योजना की बढ़ सकती है किस्त
केंद्र सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए पीएम किसान योजना शुरू की गई है। इस स्कीम में छह हजार रुपये तीन किस्तों में सालाना मिलते हैं। पिछले महीने सरकार ने 17वीं किस्त जारी की थी।

Advertisment

अब किसान योजना की किस्त में वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं। एक्सपर्ट ने भी स्कीम की राशि को बढ़ाकर आठ हजार रुपये करने की मांग की है। इस साल अप्रैल में हुई एक चर्चा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार का ध्यान कृषि सेक्टर पर अधिक है। उन्होंने कहा था कि छोटे किसानों को इस स्कीम में शामिल किया जाना चाहिए।

See also  गणतंत्र दिवस 2026: वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

कर्ज माफी का मिल सकता है तोहफा!
तेलंगाना सरकार ने कुछ दिनों पहले किसानों का कर्ज माफ को लेकर प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद महाराष्ट्र, झारखंड और पंजाब सरकारों ने कर्ज माफी को लेकर अपील की। उम्मीद है कि बजट में कर्ज माफी को लेकर एलान हो सकता है।

वित्तीय स्थिति सुधारने पर फैसला
किसान क्रेडिट कार्ड में किसान भाइयों को वार्षिक चार फीसदी के ब्याज पर कर्ज मिलता है। वहीं, फसल बीमा में किसानों को फायदा मिलता है। इन दोनों योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में बजट में किसानों की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए सरकार कोई घोषणा कर सकती है।

See also  Neeteesh Kumaar Shapath : नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, बिहार में फिर बनेगी नई रिकॉर्ड सरकार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!