Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Champions Trophy 2025: अब धमकी देने पर उतारू पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं आया तो…

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होगा। कई मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान का टूर नहीं करेगी। बीसीसीआई ने आईसीसी से वेन्यू में बदलाव की मांग की है।

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होगा।

BCCI की हाइब्रिड मॉडल में आयोजन करने की मांग।

भारतीय टीम ने 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Champions Trophy 2025: पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सभी मैच पाकिस्तान में आयोजित करने के अपने रुख पर अडिग रहने का फैसला किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

पीसीबी का मानना है कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में है। इसलिए इसका पूरा आयोजन यहीं होना चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कोलंबो में 19-22 जुलाई तक होने वाले आईसीसी की वार्षिक बैठक में अपना रुख स्पष्ट करेगा।

Advertisment

हाइब्रिड मॉडल में आयोजित होगा टूर्नामेंट

See also  हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में हैरतअंगेज खुलासा, पति ने इन लोगों के साथ मिलकर किया था हॉस्पिटल डायरेक्टर का कत्ल...

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ICC से वेन्यू बदलने की मांग की है। BCCI ने एशिया कप 2023 की तरह हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट का आयोजन कराने का आग्रह किया है।

यहां होंगे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच

चैंपियंस ट्रॉफी के मैच कराची, रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे, जिसमें भारत के सभी मैच लाहौर में होंगे। पीसीबी ने तीन स्टेडियमों के अपग्रेडेशन के लिए 12.80 अरब रुपये आवंटित किए हैं। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम, कराची के नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना और रावलपिंडी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को टूर्नामेंट से पहले हाईटेक बनाया जाएगा।

See also  सरपंच की गिरफ्तारी को लेकर गोंड़ समाज के लोग पंहुचे पुलिस अधीक्षक कार्यलय सक्ती...

पाकिस्तान करेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार
भारत को छोड़कर चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली सभी 8 टीमें पहले ही पाकिस्तान में खेल चुकी हैं। पीसीबी का मानना है कि टीम इंडिया के पास यहां न आने का कोई ठोस कारण नहीं है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं आती है, तो पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 खेलने भारत नहीं जाएगा।

2008 में भारत ने किया था पाकिस्तान दौरा
टीम इंडिया ने आखिरी बार 2008 के एशिया कप में पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद दोनों टीमें सिर्फ ICC टूर्नामेंट्स में एक-दूसरा का सामना करती हैं। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा। पिछली बार यह टूर्नामेंट 2017 में हुआ था।

See also  बम्हनीडीह में 15 अक्टूबर को सौंपेंगे टीईटी, पूर्ण पेंशन एवं क्रमोन्नति का ज्ञापन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!