Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शांति पूर्वक मानए नवरात्रि एवं दुर्गाउत्सव:एसडीओपी पैंकरा, शांति समिति की बैठक में शामिल हुए आसपास गांव के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक…

शांति पूर्वक मानए नवरात्रि एवं दुर्गाउत्सव:एसडीओपी पैंकरा
 
शांति समिति की बैठक में शामिल हुए आसपास गांव के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक
 
जांजगीर-नवागढ। जिले के नवागढ थाना में नवपदस्थ टीआई कमलेश शेन्डे व एसडीओपी विजय पैंकरा ने आगामी नवरात्रि व दुर्गाउत्सव त्यौहार को लेकर नवागढ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें आस पास गाव के सरपंच एव गणमान्य नागरिकों को बुलाया गया था इसके अलावा आस पास के सभी गावो से दुर्गाउत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सचिवो सदस्यों के नाम नम्बर लेकर सभी को थाना बुलाकर समझाईस दी गई।त्यौहारो को शांति पूर्वक तरीके से मनाने की समझाईस दी गई।टीआई शेन्डे ने आगे बताया कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए आचार संहिता लागू की गई कही भी देर रात तक तेज आवाज में डीजे लाउडस्पीकर न चलाए आचार संहिता के नियमो एवं शर्तो को ध्यान में रखते हुए शांति पूर्वक तरीके से त्योहार मनाएं।आस पास गाव से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियो भी उपस्तिथ हुए थे।खासकर जनप्रतिनिधियों एवं सभी नागरिकों को बोला गया है कि अगर कोई व्यक्ति अत्यधिक देर रात तक कोई व्यक्ति घूमता है गांव में उपद्रव करते हैं तो इसकी सूचना तत्काल थाना में दे।इस अवसर पर एसडीओपी विजय पैंकरा, टीआई कमलेश शेन्डे,एएसआई सुरेंद्र कश्यप,एच एल एक्का,बाबूलाल दिवाकर,एसआई रमेश एक्का,प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर,राधेस्याम पूर्णा, आरक्षक रामदेव साहू,जनक कश्यप,तुकेश्वर डड़सेना,सोमनाथ  कैवर्त, अन्य आस पास के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

See also  बाढ एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!