छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की बीएमओ ने की समीक्षा, संस्थागत प्रसव नही कराने पर रोका जायेगा वेतन…

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की बीएमओ ने की समीक्षा
संस्थागत प्रसव नही कराने पर रोका जायेगा वेतन
जांजगीर-नवागढ़। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की समीक्षा डॉ नरेश साहू बीएमओ सीएचसी नवागढ़ द्वारा किया गया। जिसमे संस्थागत प्रसव में रूचि नही दिखाने वाले सीएचओ के वेतन रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिए है।
गौरतलब हो कि वर्तमान में एच डब्लू सी में कार्यरत सीएचओ और आरएचओ महिला के मुख्यालय में नही रहने से गर्भवती महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक सवस्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में निर्भर रहना पड़ता है। इस समीक्षा बैठक का सीधा असर अब संस्थागत प्रसव पर पढ़ने वाला है। जिससे गर्भवती माताओं को अपने नजदीक के स्वास्थ्य संस्था में प्रसव करा सके। समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमो की स्लाइड के माध्यम से एच डब्लू सी अनुसार सीएचओ की कार्यो का मूल्यांकन किया गया। विजय निर्मलकर कार्यक्रम प्रबंधक ने गैर संचारी रोग के संबंध में समीक्षा कर तीस वर्ष से अधिक उम्र के लोगो का जांच ग्राम स्तर पर ही करने एवम उनका रिकॉर्ड अपडेट रखने की बात कही। बीएमओ द्वारा एच डब्लू सी अमोदा के सीएचओ श्री मोहन चंद्रा को संस्थागत प्रसव में सहभगिता देने पर प्रमाण पत्र से समानित किया गया। एवम सभी लोगो को संस्थागत प्रसव बढ़ाने का विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ए. कश्यप बीईटीओ एवम समस्त सीएचओ उपस्थित थे।



