Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल का सी.बी.एस.ई. हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत् रहा…

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में अध्ययनरत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं सी बी एस ई बोर्ड में वर्ष 2023-24 की परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत् रहा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के विद्यार्थियों ने शिक्षार्जन के क्षेत्र में शिक्षक-शिक्षिकाँओ के मार्गदर्शन में इस सत्र् में पुनः अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराया..
जिसका परीक्षा परिणाम सी.बी.एस.ई न्यू दिल्ली द्वारा 13 मई को घोषित किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं में अपना शत प्रतिशत रिजल्ट प्रदान किया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता एवं विद्यालय परिवार के नाम समर्पित किया।
सर्वश्रेष्ठ पांच छात्रों के परीक्षा परिणाम कक्षा-10वीं – प्रथम स्थान पर कु. आस्था पटेल, द्वितीय स्थान पर अदिति रूपवानी, एवं तृतीय स्थान पर भाव्या राठौर, चतुर्थ स्थान में आर्यन शर्मा एवं पंचम स्थान में मुक्तिका देवांगन ने अपना स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में कक्षा-12वीं में प्रथम स्थान पर आर्यन मित्तल द्वितीय स्थान पर कृष्णा शर्मा, एवं तृतीय स्थान पर मोहम्मद आयन, चतुर्थ स्थान में भूमि बजाज एवं पंचम स्थान में मोहम्मद ओवेश अंशारी ने अपना स्थान प्राप्त किया।
संस्था के प्रबंधक आलोक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, बबिता धानुका, प्रणिता अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रोशैल अग्रवाल, विष्णु धानुका व प्राचार्या सोनाली सिंह, एवं समस्त प्रबंधन समिति, पालक सलाहकार समिति, फीस निर्धारण समिति एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर प्राचार्या सोनाली सिंह ने सर्वप्रथम समस्त छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिये बधाई प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाओं के साथ उन्हें भविष्य में उन्हें कैरियर हेतु विषय चुनने के लिये बधाई प्रदान की और बताया की ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर को सत्र् 2020-21 में हायर सेकेंडरी की कक्षाओं का संचालन के लिए विषय वाणिज्य, कला, विधि, गणित, आई.टी तथा फिजिकल ऐजुकेशन की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा  मान्यता प्रदान किया गया है। आगामी सत्र् 2024-25 में कक्षा- 12वीं से विज्ञान व गणित विषय के लिये मान्यता के लिये आवेदन संचालक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह के द्वारा दिया जा चूका है जिसका मान्यता आना शेष है ताकि शाला के छात्रों को विषय चुनाव सम्बधित समस्या का सामना ना करना पड़े।
इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान किये। संस्था प्रबंधक आलोक अग्रवाल द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बधाई संदेश में कहा कि संभी छात्राओं के लिये कैरियर मार्गदर्शन की सुविधा स्कूल से प्रदान करायी जायेगी।

See also  राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 25 अगस्त को जांजगीर चांपा में ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!