Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रेकिंग : एनडीपीएस के आरोपी ने थाने में रील बनाकर किया अपलोड17 महीने जेल में रहा, जमानत पर छूटकर थाने गया और आज जेल कल बेल और परसो फिर वही खेल गाने पर बनाया रील

दुर्ग, 13 अप्रैल : दुर्ग जिले के उतई थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी ने जमानत पर जेल से छूटने के कुछ ही दिनों बाद थाने के अंदर से निकलते हुए भोजपुरी गाने पर रील बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में युवक का अंदाज ऐसा दिख रहा है, जैसे वह किसी बात का रौब दिखा रहा हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक हर्ष साहू नाम का यह युवक स्टेशन मरोदा का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 24-25 साल बताई जा रही है। उसे पहले एनडीपीएस एक्ट के मामले में साल 2024 में जेल भेजा गया था, जहां वह करीब 17 महीने तक बंद रहा। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को कुछ दिन पहले ही जमानत मिली है। इसके बाद वह उतई थाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने थाने के बाहर निकलते हुए भोजपुरी गाने पर एक रील बनाई। इस रील में “आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल” गाने पर वीडियो शूट किया गया, और इसे इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ का लाल मणिपुर में शहीद…

हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक कब और किस काम से आया था इसकी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो 12 अप्रैल को अपलोड की गई है। एक दिन में ही इस वीडियो पर 47.8 हजार व्यू आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। उतई पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है। बदमाशों के द्वारा थाने में आकर इस तरह रील बनाने से कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!