छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में करियर कॉउन्सिलिंग कार्यक्रम आयोजित…

जांजगीर-चांपा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 13 अप्रैल 2024 को संस्था के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही अभिभावकों के लिए भी काउंसलिंग की व्यवस्था की गई थी। यह करियर कॉउंसलिंग डॉ. सी. जे. होरा (साइकोलोजिस्ट, करियर कॉउंसलर -बिलासपुर ) द्वारा सम्पादित किया गया। इस काउंसलिंग कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था की प्राचार्या सोनाली सिंह द्वारा डॉ. सी. जे. होरा सर का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात काउंसलिंग कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। डॉ. सी. जे. होरा द्वारा बताया गया कि करियर क्या है? कौन सा करियर फिल्ड चुन? सही फिल्ड कौन सी है? कौन सा नहीं है? किसी भी फिल्ड मे जाने के लिए कौन सा रास्ता चुने इत्यादि बातों के माध्यम विद्यार्थियों को करियर के लिए जागरूक किया गया। डॉ. सी. जे. होरा सर द्वारा विभिन्न कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न ज्ञानवर्धक बातें बताई गई। बीच-बीच में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्रिय रखा गया। प्रश्नों का उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक पुस्तिका उपहार के रूप में दिया गया।
तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से अभिभावकों की काउंसलिंग प्रारंभ की गई। अभिभावकों के मन में उठने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के उत्तर डॉ. सी. जे. होरा द्वारा दिया गया। अभिभावकों से संपर्क बनाते हुए उन्हें बताया कि अभिभावको के भी कई प्रकार होते हैं। मायने यह रखता है कि हम अपने बालक का भरण पोषण देखभाल कैसे करते हैं? एक अभिभावक होने के नाते हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए, और उसका निर्वहन करना चाहिए। हमें अपने बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहना चाहिए और एक नवीन ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए उसकी मदद करनी चाहिए। हम अपने बच्चों के साथ जितना ज्यादा समय बिताएंगे उनकी परेशानियों को जान पाएंगे तथा उनकी समस्या का समाधान कर पाएंगे। हमें अपने बच्चों का खयाल सामान्य तरीके से न करके विशेष तरीके से करनी चाहिए ताकि बच्चे का विकास सही तरीके से हो सके। हमें अपने बच्चों से भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहिए। अभिभावकों के साथ प्रश्नोत्तरी के माध्यम से डॉ. सी. जे. होरा सक्रियता बनाये हुए थे। इस काउंसलिंग कार्यक्रम से संस्था के विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट संस्था की शिक्षिका मनदीप कौर द्वारा किया गया। संचालन नीलम सिंह द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ, तथा ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



