Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

77वां एनसीसी दिवस..एकता,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संकल्प कैडेट्स ने लिया

जांजगीर-चांपा। जिले में 1-छत्तीसगढ़ बटालियन कोरबा के तत्वावधान में श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 77वां एनसीसी दिवस उत्साह पूर्वक के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। एनसीसी कैडेट्स ने स्वतंत्रता सेनानियों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया। यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण क्षण था।श्री ऋषभ शिक्षण समिति के संस्थापक और श्री ऋषभ शिक्षण संस्थानों के संचालक डॉ. जेके जैन के संरक्षण में और सीटीओ अधिकारी नवीन कुमार आदित्य के निर्देशन में एनसीसी के कैडेट्स ने वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई। इसके अलावा, एनसीसी कैडेट्स ने ग्राम पंचायत बनाहिल के चौक-चौराहों पर देशभक्ति का प्रदर्शन किया और लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई।77वां एनसीसी दिवस के अवसर पर श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता शामिल थी। इसके अलावा, एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं ने फूलों का उपयोग करके एनसीसी के एकता और अनुशासन को दर्शाने वाली सुंदर रंगोली तैयार की।उमेश कुमार, कैलाश निर्मलकर, श्रुति निर्मलकर, माया, नीतू ठाकुर, जयकुमार, प्रशांत कांत, महेंद्र कश्यप, दीपक कुमार, षणानंद राठौर, अश्वनी कुमार, श्रवण कुमार, अक्षु डहरिया, वर्षा, दिव्या, अंकिता और मंजुलता उइके, आयुषी यादव एनसीसी के कैडेट्स हैं। ये सभी कैडेट्स एनसीसी के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और अपने कौशल और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। एनसीसी कैडेट्स देश की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।77वे एनसीसी दिवस के सफल आयोजन में
हितेश्वरी कश्यप,अर्जुन दास मोहले और सूरज कुमार रत्नाकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका। उनकी भूमिका ने कार्यक्रम को और भी विशेष बनाया और एनसीसी के मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देने में मदद की।

See also  बंधन पत्रिका का विमोचन व वरिष्ठ लोगो का हुआ सम्मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!