C.G Politics : भूपेश बघेल के बयान- “मैं मोदी नहीं बनना चाहता” पर ओपी चौधरी का तगड़ा पलटवार, गिनाई घोटालों की लंबी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी राजनीति के तरीकों की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा, “मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। नरेंद्र मोदी जी जैसे व्यक्ति से मेरी तुलना मत कीजिए। मैं कभी झूठ बोलकर राजनीति नहीं करता। मैं 10 बार मरना पसंद करूंगा, लेकिन मोदी नहीं बनना चाहूंगा।”
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार
इधर पूर्व सीएम के इस बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल में हुए कई घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने माताओं और बहनों को 500 रुपए देने का झूठ बोला, शराबबंदी का वादा करके शराब घोटाला किया, PSC में माफियाराज चलाकर युवाओं के सपनों से खिलवाड़ किया और धान, चावल, गोबर सहित कई चीजों में घोटाला किया।
https://x.com/OPChoudhary_Ind/status/1994964585015906526?t=Vk87ats_Ppr3DuMc6CRgeA&s=08
जनता का रुख और आलोचना
ओपी चौधरी ने आगे कहा कि जनता ने कांग्रेस को हर जगह बाहर का रास्ता दिखा दिया, फिर भी भूपेश बघेल यह नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 140 करोड़ भारतीयों ने जिस प्रधानमंत्री को चुना है, उनके बारे में भूपेश बघेल जैसी भाषा का इस्तेमाल देश कभी माफ नहीं करेगा।
राजनीतिक समीकरण
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बयान और पलटवार आगामी चुनावी रणनीतियों में कांग्रेस और भाजपा के बीच बढ़ते तनाव को दिखाता है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।



