Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! कॉलेज में अगर नहीं मिला तो हॉस्टल, तो सरकार देगी आपको किराया, इतने मिलेंगे पैसे

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने कॉलेज छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी योजना की तैयारी की है। अब यदि किसी छात्र को हॉस्टल में जगह नहीं मिलती है, तो उसे किराये के मकान में रहने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे छात्रों को रहने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

हर महीने मिलेगा किराया भत्ता
इस योजना के तहत राजधानी रायपुर में पढ़ने वाले छात्रों को प्रतिमाह 3,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, अन्य संभागीय मुख्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इससे छात्र अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी के पास किराये पर आसानी से रह सकेंगे।

See also  जिले में संपत्ति विरूपण के तहत की गई कार्यवाही, निजी एवं सार्वजनिक संपत्ति से हटाया गया राजनैतिक होर्डिंग, पोस्टर एवं बैनर...

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
यह योजना खासतौर पर एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए लागू की जा रही है। “मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना” का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे जल्द ही लागू करने की तैयारी है।

कब से होगी योजना लागू?
सरकार इस योजना को जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से लागू करने की तैयारी में है। इससे आने वाले सत्र में ही छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
अब तक पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में सीटों की कमी के कारण बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते थे। उन्हें दूर-दराज के हॉस्टल या महंगे किराये के मकानों में रहना पड़ता था। नई योजना से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और छात्र अपने कॉलेज के पास रहकर बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!