Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी केंद्रीय टीम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 5 अप्रैल को केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए यहां पहुंचेगी। इस टीम में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) और एम्स (AIIMS) के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो मौके पर हालात का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे।

सैंपलिंग और जांच जारी
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए हैं। इससे पहले लिए गए 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे फिलहाल राहत जरूर मिली है। हालांकि प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता और लगातार निगरानी बनाए हुए है।

See also  Video : कोलकाता में कोहराम, चुनाव रणनीति बनाने वाली कंपनी IPAC के चीफ के घर ED की रेड, पहुंचीं CM ममता

1 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंध
संभावित संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को संवेदनशील घोषित किया है। इस इलाके में चिकन और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

नियमों की अनदेखी पर सवाल
प्रतिबंध के बावजूद बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने की खबरें सामने आ रही हैं। अन्य क्षेत्रों से अंडों का आवागमन जारी है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

केंद्र की टीम करेगी स्थिति का आकलन
केंद्रीय टीम के दौरे के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। विशेषज्ञ यह जांच करेंगे कि संक्रमण का खतरा कितना गंभीर है और आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

Advertisment

सतर्कता ही बचाव
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही पोल्ट्री उत्पादों के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

See also  IPL 2025 Final: आईपीएल फाइनल से पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान, किन खिलाड़ियों को मिली जगह, जानिए

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!