Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पेवर ब्लॉक लगने से बच्चों को मिलेगी धूल-कीचड़ से मुक्ति – राजकुमार साहू, सेंदरी के प्राथमिक शाला परिसर में पेवर ब्लॉक का सभापति ने किया लोकार्पण…

जांजगीर-चांपा।  जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेंदरी के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू द्वारा जिला पंचायत विकास निधी के तहत 2.50 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का निर्माण करवाया गया हैं। जिसका विधिवत लोकार्पण सभापति राजकुमार साहू द्वारा किया गया। उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए राजकुमार साहू ने कहा कि शासकीय प्राथमिक शाला सेंदरी परिसर में पेवर ब्लॉक लगने से अब स्कूली बच्चों सहित स्कूल आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी, साथ बच्चे स्कूल परिसर में खाली समय में खेलकूद का भी आनंद ले सकते हैं। बच्चों को खेल कूद के दौरान किसी भी धूल, कीचड़ से परेशानी नहीं होगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सेंदरी के सरपंच उर्मिला पटेल, देव नारायण पटेल, सौरभ पांडेय, अश्वनी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

See also  पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा दिला कर रहेंगे : जयशंकर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!