Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बस और ट्रक की भिड़ंत; 12 छात्रों की दर्दनाक मौत…

ब्राजील। ब्राजील में भीषण हादसा हो गया। शुक्रवार (21 फरवरी) देर रात फ्रांका यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 12 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। 19 लोग घायल हैं। हादसे के बाद ट्रैफिक बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक्सीडेंट साओ पाउलो राज्य के रिबेराओ प्रीटो शहर के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात बस यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रांका के छात्रों को लेकर जा रही थी। साओ पाउलो राज्य के रिबेराओ प्रीटो शहर के पास बस अनियंत्रित हो गई। सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। भयानक हादसे में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार मच गई। एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंची। बस में सवार छात्रों और अन्य लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 12 छात्रों को मृत घोषित कर दिया। 19 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

See also  रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CMO कार्यालय का घेराव

विश्वविद्यालय की एथलेटिक एसोसिएशन ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। अधिकारियों ने ट्रक चालक पर गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही से चोट पहुंचाने और सहायता न देने का आरोप लगाए हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस को मौके से हटाने के लिए टो किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!