Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

खुलेआम हो रहा दादागीरी: गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे पात्र हितग्राही,संचालकों की मनमानी,  उज्ज्वला योजना में हो रहा फर्जीवाड़ा…

सक्ति। जिले के मालखरौदा तहसी़ल में संचालित गैस एजेंसी संचालक द्वारा उज्ज्वला योजना के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। क्षेत्र के पात्र हितग्राही चार महीनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना का कनेक्शन लेने के लिए उपस्थित उपभोक्ताओं द्वारा बताया कि आज चार महीनों से हम लोग गैस कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। लोगों के द्वारा बताया गया कि आने पर आज कल करके पेशी की तरह भटकाया जा रहा है।भडोरा के एक हितग्राही ने बताया कि एजेंसी से फोन कर बुलाया जाता रहा,लेकिन कनेक्शन नहीं दिया।
बिना कनेक्शन दिए हितग्राहियों की सब्सिडी कटने के आरोप
उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं ने बताया की मुझे आज पर्यंत तक गैस कनेक्शन नही मिला है और मेरे खाता से सब्सिडी कट रहा है इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने मालखरौदा गैस एजेंसी में फर्जीवाड़ा किया जा रहा होगा।

See also  प्रदेश में तेजी से बढ़ रही खेल सुविधाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री की घोषणा: ओलंपिक खेलों में छत्तीसगढ़ के पदक विजेता खिलाड़ियों कोे मिलेगी एक से तीन करोड़ रूपए की राशि...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!