Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : खड़ी ट्रक से टकराने से एक बाईक में सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत…

राजनांदगांव ,01अक्टूबर। नेशनल हाईवे में स्थित चिचोला-पाटेकोहरा बेरियर के पास बुधवार सुबह एक खड़ी ट्रक से टकराने से एक बाईक में सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 11 से 12 बजे के बीच की है। चिचोला पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुटी हुई है। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाटेकोहरा बेरियर से नागपुर दिशा में एक ट्रक सडक़ किनारे खड़ी थी। एक बाईक में सवार तीन युवक सीधे खड़ी ट्रक से टकरा गए।मौके पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल दो युवकों की राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक तेज रफ्तार में थे। संभवत: बाइक चलाने के दौरान सामने खड़ी ट्रक पर नजर नहीं पड़ी। जिसके चलते यह हादसा हुआ।

See also  वर्मी कम्पोस्ट बैग बना आय का जरिया, गौठानों में किए विक्रय, सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह उपभोक्ताओं को मिला वर्मी कम्पोस्ट बैग का विकल्प...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!