Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : ठेले में गैस सिलेंडर फटा, जान बचाकर भागा दुकानदार…

कवर्धा। शहर के लोहारा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास बुधवार तड़के सुबह करीब 5 बजे एक चाय दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के चलते दुकान में भीषण आग लग गई जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट की तेज आवाज से पूरी कॉलोनी दहल उठी और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि आग की चपेट में आने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों की खिड़कियां भी हिल गईं।

See also  जैजैपुर भट्ठी में शराब कोचियों को खुलेआम दे रहे देशी- विदेशी शराब, जैजैपुर में जमकर चल रहा अवैध शराब का कारोबार, पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा नहीं की जा रही कार्रवाई इसलिए कोचियों के हौसले बुलंद....

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आग और धुएं के गुबार साफ दिखाई दे रहे हैं। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!