Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:फिल्म देखकर कत्ल की खौफनाक साजिश, प्रेमिका के भाई का मर्डर…

इंदौर: इंदौर में ‘दृश्यम’ फिल्म की तर्ज पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी ने अपनी प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को तालाब के पास गाड़ दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का फोन लेकर वह सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए राजस्थान के मंडफिया पहुंच गया, लेकिन पुलिस जांच में सारा सच सामने आ ही गया. जिले की खुड़ैल तहसील के ग्राम सेमल्या चाऊ का यह मामला है. आरोपी ने 1 मई को अपनी प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद दोस्तों की मदद से शव को तालाब के किनारे गाड़ दिया. फिर मृतक का मोबाइल लेकर वह सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंच गया. 3 मई को जब गुमशुदगी दर्ज हुई तो युवक की हत्या का सुराग मिला

See also  इन देशों में भी मिलता है गोल्डन वीजा, कुछ ऐसी होती हैं सुविधाएं

आरोपी रोहित ने पुलिस को बताया, ”विशाल को उसकी बहन से मेरे प्रेम संबंध का पता चल गया था. तब से वह मुझे धमकाकर ब्लैकमेल कर 80 हजार रुपए ले चुका था. इसी के चलते मैंने अपने दोस्त वीरेंद्र दायमा के साथ मिलकर विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी.” झगड़े में एक गोली वीरेंद्र के पैर में भी लगी. इसके बाद रोहित ने बबलू खड़वा और सोनू के माध्यम से खुड़ैल इलाके के तालाब के पास विशाल के शव को और गहराई में दफन करवाया.

DSP ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि फिल्म ‘दृश्यम’ से प्रेरित होकर आरोपी रोहित परमार ने गुमराह करने के लिए विशाल के मोबाइल से परिजनों को मैसेज कर सांवरिया सेठ जाने की बात कही. फिर वह खुद सांवरिया सेठ गया. बारिश होने पर उसे लगा कि शव ऊपर आ जाएगा, इसलिए उसने दो लोगों को 40 हजार रुपए देकर शव को गहरे गड्ढे में दोबारा दफन करवाया. शव के डीकंपोजीशन के लिए कब्र में नमक भी डाला. 15 दिन बाद खुलासा होने पर पुलिस ने शव निकाला और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

See also  पहलगाम आतंकी हमले में NIA का बड़ा खुलासा, मुश्ताक अहमद जरगर ने करवाया था हमला, कंधार हाईजैक के बाद मसूद अजहर के साथ हुई थी रिहाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!