Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : पूर्व उपसरपंच में हत्या, बिलासपुर में फैली सनसनी…

बिलासपुर,05 दिसंबर। पूर्व उपसरपंच की लाश जंगल में संदिग्ध हालत में मिली है। वो दो दिन से लापता था। उसके सिर सहित शरीर पर लाठी-रॉड से हमले के निशान मिले हैं। जंगल में शव के साथ ही बाइक भी संदिग्ध हालत में मिली है। पुलिस भी इसे हत्या मानकर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पैसे के लेनदेन के विवाद में पूर्व उपसरपंच की हत्या की गई है।

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। ग्राम भैंसाझार निवासी सूर्य प्रकाश बघेल (37) पिता दशरथ बघेल पिछले पंच वर्षीय चुनाव में पंच निर्वाचित हुआ था, जिसके बाद वो उपसरपंच बन गया। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिसंबर की सुबह वो घर से अपनी बाइक क्रमांक CG 11 BL 6975 में सवार होकर घर से निकला था। जिसके बाद शाम तक घर नहीं लौटा। इससे परेशान परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन, मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। इस पर उन्होंने उसके परिचित सहित अन्य लोगों से जानकारी जुटाई। फिर भी सूर्य प्रकाश का कुछ पता नहीं चला। इस पर दूसरे दिन यानी कि चार दिसंबर को परिजन ने रतनपुर थाने में घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर उसकी तलाश करने का दावा करती रही।

See also  सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी : पुलिस और प्रसासन की टीम ने किया डेंजर जोन का संयुक्त निरीक्षण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!