Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रेकिंग न्यूज़: पत्रकार के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला, माता-पिता और भाई की मौत…

ब्रेकिंग न्यूज़: पत्रकार के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला, माता-पिता और भाई की मौत।

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गावा चौकी अंतर्गत जगन्नाथपुर में एक पत्रकार के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में पत्रकार के माता-पिता और छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात दोपहर करीब 1 बजे हुई। जगन्नाथपुर के डूबकापारा में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच चल रही रंजिश इस खूनी संघर्ष का कारण बनी। मृतक माघे टोप्पो अपने बेटे नरेश टोप्पो (30) और पत्नी बसंती टोप्पो (55) के साथ विवादित भूमि पर खेती करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी, जो माघे टोप्पो का रिश्तेदार बताया जा रहा है, ने कुल्हाड़ी से उनके परिवार पर हमला कर दिया।

See also  चाय वाले की बेटी ने भेदा एनआईटी का लक्ष्य, रायपुर में करेगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, एनआईटी में चयनित कु. शालिनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार...

हमले में पत्रकार संतोष टोप्पो के माता-पिता और छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में माघे टोप्पो (57), उनकी पत्नी बसंती टोप्पो और बेटा नरेश टोप्पो शामिल हैं।

आरोपी फरार, इलाके में दहशत
घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में भय और सनसनी का माहौल बन गया है। स्थानीय पत्रकारों में भी डर का माहौल है, और कोई भी खुलकर घटना पर बयान देने को तैयार नहीं है।

पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। सूरजपुर जिले में इस सनसनीखेज घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला जमीन विवाद का प्रतीत होता है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Advertisment

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

See also  अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन की संदिग्ध मौत, जांच जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!