Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:करंट की चपेट में आया,नीम पेड़ की कटाई के दौरान बुजुर्ग की मौत…

धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वृद्ध पेड़ की कटाई कर रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे हाई टेंशन तार से उसे करंट लगी और वहीं उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सांकरा गांव की है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) है. वह सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने शव को जब पेड़ पर लटके देखा, तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

See also  कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत में कमीशन का खेल, संरपच से मांगे 25 प्रतिशत, नहीं दिया तो घूस का चेक फेंका, काम निरस्त किया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!