Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING : पूर्वोत्तर में मानसून की मार: बाढ़-भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 34 की मौत, 3.6 लाख लोग प्रभावित

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून के सक्रिय होते ही बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते तीन दिनों में हुई भीषण बारिश के चलते असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से हालात गंभीर हो गए हैं। अब तक कम से कम 34 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।

असम में 3.6 लाख लोग प्रभावित

  • असम के 19 जिलों में 764 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
  • रविवार को दो और लोगों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 10 हो गई है।
  • सरकार ने सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स की तैनाती की है।
  • राहत शिविरों में हजारों लोग पहुंचाए गए हैं, जबकि कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।
  • त्रिपुरा और मणिपुर भी संकट में
  • त्रिपुरा में 10,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
  • मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है।
See also  Ind vs Pak, Asia Cup 2025: इसमें इतनी जल्दी क्या है? भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सिक्किम में टूरिस्ट फंसे

  • सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में 1,000 से ज्यादा पर्यटक 30 मई से फंसे हुए हैं।
  • राज्य सरकार और सेना की मदद से उन्हें निकालने का प्रयास जारी है।
  • हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, लेकिन मौसम लगातार बचाव कार्य में बाधा बन रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!