Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर बड़ी मात्रा में मिले नोट…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर जारी ईडी की छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नोट मिलने सूचना है. भूपेश बघेल के समर्थकों के नारेबाजी के बीच नोट गिनने की मशीन लाई गई है, जिसे ईडी और बैंक के अधिकारी लेकर पहुंचे हैं. सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी की खबर ने पूरे प्रदेश में राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा कर दी है.

इस बात की जानकारी मिलते ही भूपेश बघेल के समर्थकों के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर से बड़ी दिग्गल नेता प्रमोद दुबे सहित छोटे-बड़े नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ तमाम कांग्रेस नेता ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बता रहे हैं. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेड़ा ने तो यहां तक कह दिया कि ईडी भारतीय जनता पार्टी का एक अंग बन कर जिस तरह का काम कर रही है, यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे.

See also  यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत 37 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 11 हजार 300 रूपए समन शुल्क लिया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!