Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती समेत दो की मौत, तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,13 सितंबर। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां कोलबिरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की लाश पेड़ के नीचे मिली है। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। युवती मझगवा गांव की रहने वाली थी। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे।

परिजन तलाश में जुटे थे, तभी जंगल की ओर गए लोगों को आज दोनों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों ने एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

See also  जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल जांजगीर का वार्षिक परीक्षा परिणाम सर्वोत्कृष्ठ...

उसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। आज प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सभी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं 12 सितंबर तक प्रदेश में 1018.5 मिमी बारिश हो चुकी है। औसत से ये 2 प्रतिशत कम है। इस साल अगस्त के महीने को छोड़ दें तो मानसून अब तक सामान्य रहा है। पिछले 24 घंटे में बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। कांकेर जिले के चारामा में सबसे ज्यादा 82 मिमी बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34 डिग्री बिलासपुर में रहा, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2°C दुर्ग में रहा।

See also  आठवीं इंटरनेशनल कराटे चेम्पियनशिप में जांजगीर-चांपा जिले के खिलाड़ियों को मिले कई मेडल, राजीव गांधी इंडोर एसी पोर्ट स्टेडियम विशाखापटनम में संपन्न हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!