Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंधेरगर्दी : प्रशासन के सुशासन तिहार में व्यस्त होने का फायदा उठा रहे बिचौलिये, प्रतिबंध के बाद भी बोर का खनन दोगुनी राशि वसूलने का खेल जारी…परमीशन के आड़ में कर रहे खनन

खैरागढ़। जिले में गर्मी के दौरान प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी चोरी चुपके अवैध तरीके से बोर खनन कार्य लगातार जारी है। प्रशासनिक अमले के सुशासन तिहार में व्यस्त होने का फायदा कतिपय बोर संचालक उठा रहे हैं। जिला प्रशासन ने गर्मी में जलस्तर गिरने की समस्या को देखते जिले भर में बिना अनुमति बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा जरूरत के आधार पर पंचायतों, गांवो और जल अभावग्रस्त इलाके में बोर खनन का टेंडर जारी किया है।

इसमें केवल पेयजल आपूर्ति बनाए रखने खनन किया जाना है। लेकिन इसका फायदा अवैध खनन का उठाया जा रहा है। जरूरतमंद किसानाें से प्रतिबंध के दौरान भी अतिरिक्त राशि वसूल कर खेतों में बोर खनन का खेल माह भर से जारी है।

See also  अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 05 वाहन जब्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई...

देवरी, चिचका, गातापार जंगल इलाके में ही परमिशन की आड़ में अवैध बोर खनन कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। किसानाें से मोटी रकम वसूली जा रही है। इस अवैध कार्य में कई सफेदपोश भी शामिल हैं जो रात के अंधेरे और साप्ताहिक अवकाश के दौरान अधिकारियो की कार्यवाही से बचने लगातार बोर खनन करवा रहे हैं। एक दो शिकायतों में प्रशासन की ओर से कार्यवाही भी करते नोटिस जारी किया गया है। लेकिन इसमें बोर खनन करने वाले वाहन नहीं पकड़ाए। बोर खनन करने वाले किसानों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है। सारा खेल परमिशन की आड़ में खेला जा रहा है। पेयजल आपूर्ति का परमिशन रख बोर संचालक किसानाें की खेतों में रात में अवैध खनन कर दोगुनी रकम वसूल रहे हैं। इस दौरान कई सफेदपोश इसको अपना समर्थन देकर बोर संचालकों से राशि वसूल कर अवैध खनन में जुटे हैं।

See also  ग्रामीण और नगरीय निकायो में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने सभी सीईओ और सीएमओ की ली बैठक...

ऐसे फायदा उठा रहे

प्रतिबंध के बाद भी बोर खनन कराने इलाके के कई बोर दलाल भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। सरकारी तरीके से बोर खनन करने पहुंची बोर मशीनों को कमीशन और अतिरिक्त रकम का हवाला देकर अवैध बोर खनन कराया जा रहा है। मामले में देवरी इलाके में अवैध खनन की शिकायत पर राजस्व अमले ने कार्यवाही भी की थी लेकिन बोर संचालक पकड़ में आने के पहले ही मौके से निकल गया। संबंधित किसान को नोटिस भेज जवाब मांगा गया है। तो दूसरी ओर चिचका में भी शिकायत पर कार्यवाही के निर्देश के बाद अब तक प्रशासन के पास पंचनामा नहीं पहुँच पाया है। ऐसे में प्रतिबंध और सुशासन तिहार का फायदा उठा रहे संचालक अवैध बोर खनन कर अतिरिक्त राशि वसूलने में लगे है।

Advertisment

अवैध खनन की शिकायतों पर लगातार कार्यवाही जारी है। देवरी इलाके में नोटिस जारी किया गया है। चिचका मामले में भी पंचनामा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी शिकायतों पर कार्यवाही होगी। – टंकेश्वर साहू, एसडीएम खैरागढ़

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भाटापारा पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!