Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BOLLYWOOD NEWS : 6 साल की मेहनत, गिरवी रखा घर, फिर भी फ्लॉप हुई ‘मेरा नाम जोकर’ – राज कपूर का टूटा सपना…

नई दिल्ली। राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ आज भले ही हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती हो, लेकिन जब यह 1970 में रिलीज हुई थी, तो यह साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म को बनाने में पूरे छह साल लगे और राज कपूर ने इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह तैयार किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने न केवल अपना समय, बल्कि अपनी संपत्तियां भी दांव पर लगा दी थीं।

‘मेरा नाम जोकर’ एक भावनात्मक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें राज कपूर ने खुद मुख्य किरदार ‘राजू’ निभाया था। फिल्म की कहानी एक सर्कस जोकर की ज़िंदगी और उसके जीवन के अलग-अलग पड़ावों से जुड़े इमोशन्स को दिखाती है। राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने उनके बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म में सिमी ग्रेवाल, पद्मिनी, धर्मेंद्र, मनोज कुमार और दारा सिंह जैसे बड़े सितारे शामिल थे।

See also  शुभमन गिल को एक टेस्ट मैच खेलने के मिलते हैं कितने पैसे? 5 साल में 300% का हुआ इजाफा

राज कपूर ने इस फिल्म के लिए अपने घर तक गिरवी रख दिया था। जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, तो वह भारी कर्ज़ में डूब गए और काफी समय तक गुमनामी में रहे। लोगों ने फिल्म के 4 घंटे से अधिक लंबे रन टाइम और डबल इंटरवल को इसकी असफलता की वजह बताया। लेकिन बाद में उनके बेटे रणधीर कपूर ने कहा कि फिल्म इसलिए नहीं चली क्योंकि उस दौर के दर्शक “जोकर” से सिर्फ हंसी की उम्मीद करते थे। फिल्म की भावनात्मक गहराई और दार्शनिक पहलू को वे समझ नहीं सके।

हालांकि, कुछ समय बाद राज कपूर ने अपनी किस्मत फिर से आजमाई और बेटे ऋषि कपूर तथा डिंपल कपाड़िया को लेकर फिल्म ‘बॉबी’ बनाई, जो सुपरहिट साबित हुई और राज कपूर को फिर से इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया।

See also  बिलासपुर नगर निगम के लिए चुने गए सभापति, निर्विरोध हुआ सभापति का चुनाव...

“मेरा नाम जोकर” एक ऐसी फिल्म थी, जिसे समय ने सहेजा और आज यह भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है – एक ऐसी कहानी, जो अपने वक्त से बहुत आगे थी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!