Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड स्तरीय किसान सम्मेलन एवं कृषक सम्मान कार्यक्रम आयोजित…

हितग्राहियों को 'विष्णु की पाती' का किया गया वितरण।

जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘सुशासन का साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ की थीम पर जनादेश परब मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में विकासखण्ड स्तरीय किसान सम्मेलन, कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का सम्मान एवं किसान संगोष्ठी आयोजित की गई।कृषि उपज मंडी अकलतरा में आयोजित किसान सम्मेलन में कलेक्टर आकाश छिकारा शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा जनता के नाम संदेश ‘विष्णु की पाती’ का वाचन किया।कलेक्टर छिकारा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से चर्चा की एवं साथ ही कृषक उन्नति योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नवाचारी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने कृषकों को ‘विष्णु की पाती’का वितरण किया।कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर दुर्गाप्रसाद अधिकारी,उप संचालक कृषि भगत, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

See also  भारत से टेंशन के बीच पाकिस्तान ने IMF से मांगी 11 हजार करोड़ की भीख, 9 मई को होगा फैसला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!