छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
भाजयुमो महामंत्री सोनू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री का किया पुष्प भेंट कर स्वागत…

जांजगीर-चांपा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के जांजगीर दौरे पर गुरुवार को विजय संकल्प शंखनाद रैली में शामिल हुए। इस दौरान युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाइक रैली का भी आयोजन किया गया। बाइक रैली में बड़ी सख्या में भाजयुमो व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। शाम 4 बजे केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड से हाई स्कूल मैदान पहुंचे, यहां उन्होंने आम सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान भाजयुमो महामंत्री सोनू यादव ने गुलाब का फूल भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सयोगिता सिंह जूदेव समेत जिले के तमाम भाजपा नेता मौजूद थे।



