Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

20 जनवरी को मिलेगा BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया होगी, जबकि 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।

फिलहाल नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। इससे पहले 13 जनवरी को न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।

See also  Raipur news : प्रतिभा सम्मान समारोह : पद्मश्री फूलबासन यादव की मुख्य आतिथ्य में 40 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित…

गौरतलब है कि नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया था। इससे पहले पार्टी ने 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। नड्डा का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद उन्हें विस्तार दिया गया। वर्तमान में जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर हैं।

चुनाव कार्यक्रम जारी
भाजपा के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का शेड्यूल जारी किया है। कार्यक्रम के अनुसार,

19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

Advertisment

उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी।

See also  सिर्फ 9 गेंदों में आधी टीम इंडिया ढेर, साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने बनाया नया रिकॉर्ड

लक्ष्मण ने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संपन्न होगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!