Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर:कुलपति पर आरोप, गुंडे बुलाकर स्टूडेंट्स को पिटवाया…

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शनिवार को कुलपति के कार के सामने छात्र नेताओं की बाहरी युवकों ने लात-घूंसे से पिटाई कर दी। हमले में एक छात्र बेहोश हो गया। दो घायल छात्रों को सिम्स में भर्ती कराया है। यह सब कुलपति कार में बैठकर देखते रहे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने छात्रों की रिपोर्ट पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। छात्रों ने बताया कि, चार महीने पहले शतरंज का ट्रायल कराया गया था। जिसमें कई छात्र चयनित हुए। लेकिन जोनल स्तर की स्पर्धा में चयनित छात्रों को कोच के अभाव में भेजा गया। इसे लेकर फिजिकल एजुकेशन एचओडी रत्नेश सिंह से मिले। लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी। शनिवार को एक कार्यक्रम के बाद ऑडिटोरियम से बाहर निकल रहे कुलपति डॉ. आलोक चक्रवाल से मिलने के लिए छात्र पहुंचे। लेकिन, छात्रों को बाहर से आए लोगों ने मिलने नहीं दिया। कुलपति के कार में बैठते ही सामने विवाद शुरू हो गया। बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्र और छात्र नेताओं के साथ जमकर मारपीट की। घायल 2 छात्रों को सिम्स में भर्ती कराया गया।

See also  नौकरी लगाने के नाम से लाखो रूपए लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!