Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर पुलिस ने बदमाशों पर बरसाए डंडे, रायपुर में ASP ने अड्‌डेबाजों को दौड़ाया, शिकायत पर वोटिंग से पहले रुकवाया बिरयानी लंगर…

बिलासपुर। 10 नगर निगमों में वोटिंग जारी है। इसके पहले सोमवार देर रात रायपुर-बिलासपुर पुलिस ने संदिग्ध घूमने वालों पर सख्त रवैया अपनाया। बिलासपुर पुलिस ने बदमाशों पर जमकर डंडे बरसाए। वहीं रायपुर में ASP लखन पटले ने डंडा लेकर दौड़ाया।

इस दौरान ASP लखन पटले ने बेवजह बाहर घूम रहे चौराहों पर महफिल जमाए युवकों को कहा नींद नहीं आ रही है क्या ?, चलो अपने घरों में..। इसके बाद कुछ लोग बैजनाथ इलाके से दौड़ते भागे। कुछ अपने-अपने घरों में चले गए। डेढ़ घंटे तक पुलिस की 10 से ज्यादा गाड़ियां सायरन बजाते घूमती रहीं।

जमावड़ा लगाए हुए लोगों को खदेड़ा

See also  अवैध सट्टे के खिलाफ कारवाई, 2 सटोरिए हुए गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देश पर शहर में जुआ सट्टा के विरुद्ध सक्ति पुलिस का अभियान...

दरअसल, वोटिंग से ठीक पहले सोमवार की आधी रात पुलिस एक्शन मोड में दिखी। बैजनाथ पारा इलाके में एडिशनल एसपी लखन पटले डंडा लेकर पहुंचे। जमावड़ा लगाए हुए लोगों को खदेड़ा। इस दौरान 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम भी लोगों को भगाते दिखी।

Advertisment

अड्‌डेबाजी करते सिगरेट के धुएं उड़ाते लोग फौरन बाइक स्टार्ट कर भागते हुए दिखाई दिए। इसके बाद SSP लाल उमेद सिंह भी यहां पहुंचे, वह भी देर रात तक गश्त करते रहे। पुलिसकर्मी डंडा पटकते हुए भीड़ की तरफ भागे, भीड़ बाइक लेकर दूसरी तरफ भागी, जो पैदल थे गलियों में जा घुसे।

पुलिस की धमक दिखाने की कोशिश

See also  सोनम वांगचुक अनशन खत्म! 26 दिन बाद जूस से क्यों तुड़वाया गया अनशन? जानिए क्या है वजह

शहर के चौराहों से एक दर्जन सफेद SUV लाल-नीली बत्तियों के साथ पुलिस की धमक दिखाने की कोशिश कर रही थीं। बैजनाथपारा के आस-पास कुछ शादी और धार्मिक आयोजन भी हो रहे थे। भीड़ को हटाने का काम पुलिस ने किया। शहर के मालवीय रोड पर रात के 12:00 के बाद अचानक पुलिस की बहुत सी स्कॉर्पियो दिखने लगीं।

फ्लैग मार्च की तरह ये गाड़ियां आगे बढ़ रही थीं। सभी गाड़ियां बैजनाथ पारा में दाखिल हुईं। यहां दुकानें गुलजार थी, पुलिस का सायरन सुनकर दुकानें बंद होने लगीं। चौराहे पर जमावड़ा लगाए लड़कों को एडिशनल एसपी ने हटाने को कहा।

पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही

See also  बम्हनीडीह पुलिस ने 54 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार...

दैनिक भास्कर को ASP लखन पटले ने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। आचार संहिता के दौरान इस तरह की अड्‌डेबाजी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रायपुर के नूरानी चौक में पंडाल लगाकर लोगों को दावत दी जा रही थी। शिकायत पर दावत को फौरन बंद कराया गया।

पुलिस पंडाल के भीतर अपनी गाड़ी लेकर घुस गई, तमाम कुर्सी और टेबलों को हटाया गया लोगों से भी अपने-अपने घरों को लौटाने कहा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ये बताया गया कि कुछ धार्मिक कारणों से भोज कराया जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!