Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर पुलिस ने 15,00,00,000 की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर पुलिस ने 15,00,00,000 की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिलासपुर पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑनलाइन जॉब और वेबसाइट में निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 15 करोड़ से अधिक की राशि का लेन-देन USDT और क्रिप्टोकरेंसी में किया है।

48 लाख की ठगी के बाद खुला गिरोह का राज
मोपका निवासी शिक्षक सौरभ साहू ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए थे। ठगों ने उन्हें ऑनलाइन जॉब और इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर 48 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में रेंज साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि इस ठगी में एक बड़ा अंतर्राज्यीय गिरोह सक्रिय है और इसके आरोपी थाणे (महाराष्ट्र) में छिपे हुए हैं।

See also  मुख्यमंत्री ने बच्चों को दवा पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ...

महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुए तीन आरोपी
पुलिस टीम ने थाणे में दबिश देकर शाकिब अंसारी, अंसारी मेराज और अंसारी फुजैल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये आरोपी ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग, वर्क फ्रॉम होम, रेटिंग-रिव्यू, बीमा पॉलिसी और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करते थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!