Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bijapur News : तीन दशकों से सक्रिय तीन बड़े नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हिंसक विचारधारा से तोड़ा नाता

बीजापुर। माओवादी संगठन में आत्मसमर्पण को लेकर चल रही अनिश्चितता के बीच तीन बड़े नक्सली नेताओं ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया है। तीनों लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे। आत्मसमर्पण करने वालों में कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास, मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू और तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी शामिल हैं, जिन्होंने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर किया।

कुकंती वैंकटैया दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) और वरिष्ठ माओवादी नेता था, जो 36 वर्षों से संगठन में सक्रिय था। मोमिलिडला वेंकटराज भी डीवीसीएम और एरिया कमेटी मेंबर (एसीसीएम) के रूप में 35 वर्षों तक भूमिगत रहा। वहीं तोडेम गंगा सोनू एससीएम सदस्य और जनता सरकार की प्रभारी थी, जो पिछले 21 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई थी।

See also  शहीद पुलिस आरक्षक के पुत्र ने मांगी ASI (M) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति, हाई कोर्ट ने सचिव-डीजीपी को दिए यह निर्देश…

तीनों वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की हिंसक विचारधारा से मोहभंग होने और सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई है। माना जा रहा है कि यह आत्मसमर्पण तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान पर बढ़ते भरोसे का परिणाम है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!