Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

NEET 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा! कुलकर्णी ने ‘सुपरहिट कोचिंग’ बनाने के लिए रचा खेल, एक स्टूडेंट ने कर दिया प्लान फेल…

NEET 2026 Paper Leak मामले में CBI जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस पूरे घोटाले की परतें खुलती जा रही हैं। शुरुआती जांच में जिस संगठित अंतरराज्यीय सिंडिकेट की आशंका जताई जा रही थी, अब जांच एजेंसियों के सूत्र एक अलग कहानी सामने ला रहे हैं।

CBI सूत्रों के मुताबिक, NEET 2026 Paper Leak कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क नहीं बल्कि एक कोचिंग सेंटर को तेजी से चर्चित बनाने की कथित कोशिश का नतीजा हो सकता है। जांच के केंद्र में पुणे से जुड़े केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी का नाम सामने आया है।

‘स्पेशल क्लास’ के नाम पर छात्रों को बताए गए सवाल
CBI की जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक ने कथित तौर पर अपने चुनिंदा छात्रों के लिए गुप्त “स्पेशल क्लास” आयोजित की थीं।

इन क्लासेस में छात्रों को सिर्फ सामान्य तैयारी नहीं कराई गई, बल्कि NEET 2026 Paper Leak से जुड़े संभावित सवाल, विकल्प और सही उत्तर तक विस्तार से समझाए गए।

जांच एजेंसी का दावा है कि इन क्लासेस के लिए छात्रों से मोटी रकम वसूली गई थी। सूत्रों के अनुसार, आरोपी का मकसद अपने कोचिंग नेटवर्क को “100% रिजल्ट” वाली पहचान दिलाना था।

Advertisment

सोशल मीडिया ने खोला पूरा राज
इस पूरे NEET 2026 Paper Leak मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब कथित तौर पर एक छात्र ने वही गेस पेपर सोशल मीडिया पर आगे भेज दिया।CBI सूत्रों के अनुसार, छात्र ने आर्थिक नुकसान की भरपाई करने या अपने परिचितों को फायदा पहुंचाने के लिए पेपर कई अन्य कोचिंग संचालकों और छात्रों तक पहुंचा दिया।

See also  दीपक ने उप पुलिस अधीक्षक सविता दास को पक्षियों को भूख-प्यास से बचाने मिट्टी के पात्र दिए...

यहीं से मामला तेजी से फैल गया। शुरुआत में कई लोगों ने इसे सामान्य गेस पेपर समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन परीक्षा के बाद जब वही सवाल असली पेपर में दिखाई दिए, तब शक गहराया।

असली पेपर से सवाल मैच होने के बाद मचा हड़कंप
NEET 2026 Paper Leak : 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा के बाद कई छात्रों की नोटबुक और वायरल PDF की तुलना की गई।जांच में सामने आया कि कई सवाल, विकल्प और उत्तर वास्तविक परीक्षा से मेल खा रहे थे। इसके बाद NEET 2026 Paper Leak का मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया।शिक्षा मंत्रालय को शिकायत मिलने के बाद यह केस सीधे CBI को सौंप दिया गया।

See also  वन मंत्री अकबर ने पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को 20 लाख रूपए का चेक वितरित किया....

कई राज्यों में CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई
NEET 2026 Paper Leak जांच के तहत CBI ने पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में छापेमारी की।जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, अहमदाबाद और पुणे समेत कई शहरों में कार्रवाई की गई। एजेंसी ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, चैट रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए हैंइन सभी डिजिटल सबूतों को अब CFSL भेजा गया है, जहां उनका फोरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

मनी ट्रेल पर भी CBI की बड़ी नजर
अब जांच सिर्फ पेपर लीक तक सीमित नहीं रही। CBI ने NEET 2026 Paper Leak मामले में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक, कुछ छात्रों से लाखों रुपये लिए जाने की जानकारी सामने आई है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह रकम किन खातों में गई और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे।

See also  भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा का टंकराम वर्मा ने किया अनावरण...

क्या सिर्फ एक शिक्षक था मास्टरमाइंड?
NEET 2026 Paper Leak : जांच एजेंसियों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पूरा NEET 2026 Paper Leak सिर्फ एक व्यक्ति की योजना थी या इसके पीछे बड़ा नेटवर्क सक्रिय था?

हालांकि फिलहाल CBI किसी संगठित सिंडिकेट की पुष्टि नहीं कर रही, लेकिन लगातार हो रही गिरफ्तारियां कई नए संकेत दे रही हैं।अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई अन्य संदिग्ध एजेंसी की निगरानी में बताए जा रहे हैं।

शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
NEET 2026 Paper Leak ने देश की परीक्षा प्रणाली और कोचिंग इंडस्ट्री दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और “रैंक की दौड़” ने कुछ कोचिंग संस्थानों को गलत रास्ते की ओर धकेल दिया है।अब पूरे देश की नजर CBI जांच पर टिकी है, क्योंकि यह मामला सिर्फ पेपर लीक का नहीं बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!