Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BIG NEWS: चार मंजिला मकान में आग लगने से महिला की मौत, दो झुलसे…

BIG NEWS: चार मंजिला मकान में आग लगने से महिला की मौत, दो झुलसे।

नई दिल्ली। पश्चिम विहार में एक चार मंजिला मकान में रविवार देररात आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान निर्मला (55) के रूप में हुई है। पांच प्रतिशत झुलसे जितेन्द्र (41) और 15 प्रतिशत झुलसे प्रह्लाद (65) का आचार्य भिक्षु अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राइम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए। शुरुआती जांच में गैस रिसाव की बात सामने आई है। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

पुलिस ने बताया कि देररात सूचना मिली कि पश्चिम विहार स्थित एक मकान में आग लगने से परिवार के तीन लोग झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। पुलिस टीम ने आग में झुलसे निर्मला, जितेन्द्र और प्रह्लाद को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने निर्मला मृत घोषित कर दिया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि जिस मकान में आग लगी वह चार मंजिला है। यह मकान डीडीए का है और 40 गज में बना हुआ है। आग दूसरी मंजिल पर लगी।

See also  फिर एक बार गाड़ी से गाय को कुचलने की कोशिश, गाड़ी नंबर सहित थाने में की गई शिकायत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!