Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बड़ी खबर : 15 करोड़ की ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव के खिलाफ FIR किया…

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्मार्ट सिटी का वर्क दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. कांग्रेस शासनकाल में खुद को मंत्री का करीबी बताकर छत्तीसगढ़ के चर्चित व्यक्ति केके श्रीवास्तव ने दिल्ली के कारोबारी से धोखाधड़ी की है. पीड़ित ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की है।

केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार में स्मार्ट सिटी में 15 करोड़ का काम दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत को अपना निशाना बनाया. दिल्ली की रावत एसोसिएट कंपनी को केके श्रीवास्तव ने 2023 में कांग्रेस शासन के समय स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम दिलाने के एवज में 15 करोड़ रुपए ठग लिए. इसके बाद अब कंपनी के मालिक को शातिर ठग की तरफ से जान से मारने की धमकी दे रहे. पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाना में आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ! एनएस राजा सुब्रमणि होंगे CDS, लेंगे अनिल चौहान की जगह

तेलीबांधा थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, रावत एसोसिएट के मालिक पीड़ित अशोक रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि साल 2023 में कांग्रेस शासन के वक्त आचार्य प्रो. कृष्ण के माध्यम से केके श्रीवास्तव से मुलाकात हुई थी. इसके बाद केके श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के 500 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट एक राजनेता के भाई ने लिया है. उस प्रोजेक्ट का सबलेट करना चाहते हैं, जिसके लिए सरकार को 15 करोड़ रुपए परफॉर्मेंस मनी सिक्योरिटी, गारंटी के रूप में देना होगा. फर्जी दस्तावेज तैयार कर केके श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी का पूरा काम कंपनी को दिलाने का झांसा देकर 7 अलग-अलग बैंक खातों में 15 करोड़ रुपए की राशि डलवा ली. पूरे रकम लेने के बाद भी स्मार्ट सिटी का न कोई काम मिला न ही भविष्य में किसी जिम्मेदार अधिकारी या राजनेता से कोई मुलाकात हुई।

See also  ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम में सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया गया, कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली भी दी गई...

सरकार के नाम तैयार किया फर्जी मेमोरेंडम

आरोपी केके श्रीवास्तव पूरी रकम अपने खाते में आहरण करने के बाद लागातार गोलमोल जवाब देता रहता था. पीड़ित के लगातार दबाव बनाने के बाद ठग के राज्य सरकार के साथ ग्लोमैक्स इंडिया के नाम फर्जी मैमोरेंडम तैयार कर व्हाट्सएप पर भेजा गया. आरोपी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और कंचन श्रीवास्तव विश्वासघात की मानसिकता से करोड़ों रुपए ठग कर फ़रार हो गया. इसके बाद कंपनी ने सरकार के मैमोरेंडम को फर्जी पाया. पिछले कई साल से ठगी की वारदात के बाद लगातार काम न दिलाकर धोखाधड़ी की गई है।

Advertisment

पीड़ित को जान से मारने की दी धमकी

जानकारी के मुताबिक, केके श्रीवास्तव ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा है. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने पीड़ित को धमकी देते हुए कहा कि ऐसी कोई भी शिकायत करने पर उसके और पूरे परिवार को जान का खतरा होगा. केके राजनेताओं से अपना प्रभाव बताते हुए जीवन को संकट में डालने की धमकी दी है।

See also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना - कुल 30 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में, सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज और उल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम...

आरोपियो की जल्द होगी गिरफ्तारी : एएसपी

रावत एसोसिएट के प्रबंधन समिति की तरफ से की गई शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना में आरोपी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और कंचन श्रीवास्तव के विरुद्ध भारतीय दंड विहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 506, 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है. इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है. पूरे प्रकरण की जांच चल रही है. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!