छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
Big Breaking : महिलाओं की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना’ का किया ऐलान…
Big Breaking : महिलाओं की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना’ का किया ऐलान।

नई दिल्ली। चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। दिल्ली कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। इस योजना का उद्घाटन कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जैसे कर्नाटक में महिलाओं को आर्थिक मदद देने वाली योजना शुरू की गई, वैसे ही दिल्ली में भी कांग्रेस सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में इस योजना को लागू किया जाएगा।
डीके शिवकुमार ने विश्वास जताया कि कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आएगी और महिलाओं को 2500 रुपये की सहायता दी जाएगी। यह योजना कर्नाटक में लागू किए गए मॉडल पर आधारित है, जहां महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।



