Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,  04 आरोपी गिरफ्तार,

239 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब जुमला कीमती 51,000₹ बरामद!
 जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपी बसंत कुमार सहीस उम्र 45 साल निवासी भैंसाबाजार के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी मनमोहन धनुवार उम्र 27 निवासी बोकरेल के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं थाना अकलतरा/पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस द्वारा आरोपी रामफल नायक उम्र 25 साल निवासी भाटापारा पोड़ीदहला के कब्जे से 225 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी दुर्गा नायक उम्र 41 साल ‍निवासी दर्रीटॉड पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा जा चुका है।
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी प्रतिभा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  शिवरीनारायण बैराज निर्माण के लिए बनाए मकानो पर हो रहा अवैध कब्जा, भू माफियाओ की है मकान पर नजर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!