Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंतरजिला जुआरियों के खिलाफ बिर्रा पुलिस की बड़ी  कार्यवाही, 12 आरोपी गिरफ्तार 

जुआरियों के कब्जे से दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 15970/- रूपये एवं तास बरामद किया!
 
 
जांजगीर-चांपा। अंतरजिला जुआरियों के खिलाफ बिर्रा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जुआ सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना बिर्रा पुलिस द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2026 को जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। जिसमें मुखबीर की सूचना पर बिर्रा पुलिस स्टॉफ के द्वारा ग्राम सोनादह आम बगीचा के पास घेराबंदी कर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर जुआ रेड की कार्यवाही कर जुआरियों को पकड़ा गया। जिनके विरूद्ध दो फड़ संचालित होना पाये जाने से विधिवत् धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अलग-अलग दो प्रकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त जुआ में अंतरजिला जिला बिलाईगढ़-सारंगढ़, सक्ती, जिला जांजगीर -चांपा के जुआड़ियानों के विरूद्ध बिर्रा पुलिस ने कार्यवाही किया गया।
 गिरफ्तार आरोपी
(1) प्रदीप कुमार पिता अवधराम खूंटे उम्र 25 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा
(2) कृष्णा मनहर पिता जमुना मनहर उम्र 27 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा
(3) शिवा निराला पिता बैसाखू उम्र 28 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा
(4) दुर्गेश साहू पिता दिनदयाल साहू उम्र 24 वर्ष साकिन नगरदा थाना बिलाईगढ़
(5)लोकनाथ खूंटे पिता प्रेमलाल खूंटे उम्र 25 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा
(6) खोलबहरा रात्रे पिता गेंदराम रात्रे उम्र 27 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा
(7) डहारू कश्यप पिता जीतराम कश्यप उम्र 40 वर्ष साकिन जमड़ी थाना हसौद जिला सक्ती
(8) मंजित सारथी पिता स्व. लक्ष्मी सारथी उम्र 39 वर्ष साकिन जमड़ी थाना हसौद जिला सक्ती
(9) धर्मेश कुमार धीवर पिता गंगाप्रसाद धीवर उम्र 35 वर्ष साकिन केरा थाना नवागढ़
(10) सम्मेलाल कश्यप पिता महेतरू कश्यप उम्र 33 वर्ष साकिन सिंघुल थाना शिवरीनारायण
(11) राकेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 33 वर्ष साकिन किरीत थाना नवागढ़
(12) खिरोज कुमार रात्रे पिता उदित नारायण रात्रे उम्र 44 वर्ष साकिन हसौद थाना हसौद
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू, स.उ.नि. नरेन्द्र शुक्ला, स.उ.नि. तीजराम जांगडे़, प्र.आर. गौतम गोविन्द पाण्डेय, प्र.आर दोमनिक तिग्गा, आरक्षक रघुवीर यादव, रामसाय साहू, दिलीप कश्यप, पतिराम यादव, राजकुमार जोशी, जनक राम कश्यप का विशेष योगदान रहा।

See also  ज्ञानोदय कॉलेज ऑफ एजुकेशन जांजगीर में कचरे से कला निर्माण का आयोजन किया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!