Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भूपेश का ED पर हमला: कहा- ‘पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आई एजेंसी’…

रायपुर, 30 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी अब “पूरी तरह गुंडागर्दी” पर उतर आई है और व्यापारी वर्ग को निशाना बना रही है। बघेल ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि छत्तीसगढ़ के कई व्यापारियों को ED की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दबाव डालकर जबरन नाम लेने को कहा जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आरोपों में कहा कि ED पहले व्यापारियों के घर और दफ्तरों पर छापे मार रही है और फिर उन्हें पूछताछ के नाम पर बुला रही है। पूछताछ के दौरान अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को रॉड से पीटा जाता है और उनसे उनका नाम, रामगोपाल अग्रवाल व अन्य नेताओं के नाम लेने का दबाव बनाया जाता है। कई व्यापारियों को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया जाता है। जब वे पुलिस से शिकायत करने जाते हैं तो न तो अपराध दर्ज किया जाता है और न ही मेडिकल परीक्षण कराया जाता है। निजी अस्पताल इलाज तो कर रहे हैं, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट देने से बच रहे हैं।

See also  ‘गोल्ड मैन’ बना शख्स निकला फर्जी! नकली सोना पहनकर ‘सूर्या भाई’ सोशल मीडिया पर काट रहे थे भौकाल

भूपेश बघेल ने उदाहरण देते हुए कहा कि, “कल रात हेमंत चंद्राकर नाम के एक व्यापारी को ED के एक अधिकारी ने पूछताछ के बहाने बुलाकर बेरहमी से पीटा और गालियां दीं।” पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि “कानून के अनुसार काम न करने वालों के नाम जनता याद रखेगी।”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!