भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कचहरी चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन, बार बार चुनाव हारने से बौखलाए कांग्रेसी कुछ भी बोल रहे है..

जांजगीर-चांपा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी ने कहा कि बिहार में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस के मंच से देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी को अभद्र गाली गलौज किया गया था,जिसके विरोध में प्रदेश भर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन किया जा रहा है,इस प्रकार के कृत्य के कारण कांग्रेस छत्तीसगढ़ की तरह बिहार में भी चुनाव हारेगी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े जी ने कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा का सामान्य कार्यकर्ता भी अनुशासित पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते राजनीति में अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करते लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी के द्वारा हमेशा इस प्रकार के अपशब्द का प्रयोग निंदा के योग्य भी नहीं है।
*युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि अगर राहुल गांधी और उसके कार्यकर्ता इस प्रकार दुराचार करके,अपनी ही नैय्या डुबाएंगे और भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का नारा साकार होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल जी,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन जी, महामंत्री नंद चौधरी जी, नंदिनी राजवाड़े की, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह जी,आशुतोष गोस्वामी जी, भारतीय
मंडल अध्यक्ष हितेश यादव जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश राणा जिला कोषाध्यक्ष सुधीर गर्ग जी, पलाश चंदेल,जांजगीर मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर,महामंत्री सोनू यादव,आशु गोस्वामी मोहन यादव विकाश शर्मा पुष्पेंद्र सिंह अमित यादव पलाश चंदेल गोलू दुबे प्रदीप राठौर छत्रपाल गज्जू ध्रुव उमेश राठौर शिव चमन सिंह अजीत गड़वाल चुन्नी राठौर गजेन्द्र सिंह रितेश अग्रवाल रितेश राठौर पुष्पेंद्र निर्मलकर एवं सैकड़ों के संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेहरि सोनवानी,प्रदीप राठौर,दिग्विजय सिंह,जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,चुन्नीलाल राठौर भूपेंद्र साहू,विवेक शर्मा,नवीन सोनी कालू सेन तथा बड़ी संख्या में ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।



